Friday, July 24, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरमामूली कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष, एक परिवार के चार भाई घायल

मामूली कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष, एक परिवार के चार भाई घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक दर्जन से अधिक दबंगों ने युवकों पर हमला कर दिया जिसमें एक ही परिवार के चार भाई घायल हो गए।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के साथ फायरिंग भी की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, मामला दो पक्षों के बीच मारपीट और विवाद का है। थाना खुर्जा नगर में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments