Thursday, July 23, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: डीएवी कॉलेज पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का...

बुलंदशहर: डीएवी कॉलेज पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर में जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में डीएवी कॉलेज पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस जिला कार्यालय पर लाठी-डंडे लेकर कार्यकर्ता तैनात रहे। कांग्रेस ने दिल्ली में छात्रों और अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ हुए कथित बर्बर व्यवहार पर भी गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने भाजपा पर सीधा निशाना साधा है। उनका आरोप है कि मोदी सरकार ने तानाशाही की सभी हदें पार कर दी है। जियाउर्रहमान ने भाजपा नेताओं, विधायकों और सांसदों से “गुलामी से बाहर निकलकर” छात्रों के समर्थन में आने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि जनता ही सांसद और विधायक बनाती है और 2027 तथा 2029 के चुनाव में भाजपा का सफाया तय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments