बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी के मोहल्ला पीर खां निवासी राशिद ने बताया कि उनका आठ वर्षीय बेटा इबादुर शुक्रवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक बंदर ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बंदर ने बच्चे को दो से तीन जगह काट लिया। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे और बंदर को भगाया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। सीएचसी में बच्चे को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. पवन मावी ने बताया कि एआरवी लगाने के बाद बच्चे को बेहतर उपचार के लिए बुलंदशहर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुलावठी नगर में पिछले काफी समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदरों के हमलों से बच्चों और राहगीरों में डर का माहौल है। लोगों ने नगर पालिका और संबंधित विभाग से बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है।
स्कूल से घर लौट रहे बच्चे पर बंदर का हमला, दो-तीन जगह काटा
RELATED ARTICLES


