Saturday, August 8, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरबारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, युवराज कॉलोनी की सड़क...

बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, युवराज कॉलोनी की सड़क बनी नाला


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के आदर्श नगर पंचायत ककोड़ में बारिश के बाद एक बार फिर जलभराव की समस्या सामने आ गई है। युवराज कॉलोनी में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क का निर्माण कार्य अधूरा रहने से बारिश के बाद सड़क नाले में तब्दील हो गई है। वहीं नगर का मुख्य मार्ग भी पानी भरने से तालाब जैसा नजर आ रहा है। जलभराव और कीचड़ के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि ककोड़ की युवराज कॉलोनी में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। सड़क से निकाली गई ईंटों को दोबारा नहीं लगाया गया जिसके चलते लगातार हुई बारिश से पूरी सड़क पर पानी और कीचड़ जमा हो गया। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों को सड़क के बजाय नाले जैसी स्थिति से होकर गुजरना पड़ रहा है। जलभराव के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कीचड़ के कारण कई बार लोग फिसलकर गिरने से बाल-बाल बच रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क का निर्माण समय से करा दिया जाता तो बारिश में यह स्थिति पैदा नहीं होती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments