बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए निरंतर सतर्कता के साथ ड्यूटी की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को थाना अहार क्षेत्रान्तर्गत अंबेकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में लगभग डेढ़ वर्ष की एक बच्ची अकेली रोती हुई मिली। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसके परिजनों की तलाश प्रारंभ की। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में लगातार उद्घोषणा कराई गई तथा सक्रिय रूप से खोजबीन की गई। पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही के परिणामस्वरूप लगभग 20 मिनट के भीतर बच्ची के माता-पिता का पता लगा लिया गया। सत्यापन उपरांत बच्ची को उसके पिता सचिन कुमार पुत्र रूपचंद निवासी ग्राम सलेमगढ़, थाना जहांगीराबाद, जनपद बुलंदशहर के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों ने थाना अहार पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस के मानवीय एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
अंबेकेश्वर महादेव मंदिर पर रोती हुई मिली डेढ़ वर्षीय बच्ची को 20 मिनट के भीतर परिजनों से मिलाया
RELATED ARTICLES


