बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चिंगरावली में नलकूप से मोटर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक माह बाद एक्शन लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात चोरों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आपको बता दें कि गांव नार मोहम्मद पुर के रहने वाले राहुल गौड ने बताया कि उनका गांव चिंगरावली में खेत है। खेत में बने कमरे में नलकूप लगा हुआ है। 14 मार्च की सुबह जब पीड़ित खेत पर गया तो कमरे का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो मोटर व पंखा गया था जिसके बाद पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया और थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
नलकूप से मोटर व पंखा चोरी के मामले में एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज
RELATED ARTICLES



