Monday, June 15, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, किया स्नान-दान

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, किया स्नान-दान


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना में सोमवार को सोमवती अमावस्या और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ महासंयोग बना। इस अवसर पर क्षेत्र के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पवित्र मुहूर्त में गंगा स्नान, दान, पितरों का तर्पण और पीपल पूजा करने से अक्षय पुण्य, सुख-समृद्धि तथा पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। स्याना क्षेत्र के भगवानपुर गंगा घाट, बसी बांगर घाट और फरीदा बांगर घाट पर सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई। महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों ने मंत्रोच्चार के बीच गंगा में डुबकी लगाई और सूर्य को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं ने गरीबों को अन्न, वस्त्र व दक्षिणा का दान किया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments