Sunday, June 14, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरचोरी के 75 हजार रूपए समेत एक चोर गिरफ्तार

चोरी के 75 हजार रूपए समेत एक चोर गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना ककोड पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुअसं- 216/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना ककोड में वांछित शातिर आरोपी को धनौरा मेन रोड से करीब 400 मीटर आगे से गिरफ्तार किया है। कब्जे से पुलिस को चोरी के 75 हजार रूपए व चोरी से खरीदें एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पीड़ित ने शनिवार को तहरीर दी कि सतेन्द्र पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम धनौरा थाना ककोड जनपद बुलन्दशहर ने थाना ककोड पर तहरीर दी कि उसके निर्माणाधीन मकान में चिनाई का काम करने आए प्रशान्त ने घर में रखे रुपये चोरी कर लिए हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ककोड पर मुकदमा दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रशान्त पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम धनौरा थाना ककोड जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments