बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र स्थित कालिंदी कुंज की काशीराम आवास कॉलोनी में पीएनजी गैस पाइपलाइन में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पाइपलाइन से गैस रिसाव हो रहा था जिसके बाद अचानक आग भड़क उठी। आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पीएनजी गैस कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले भी गैस लीकेज की शिकायतें की गई थीं, लेकिन समय रहते ध्यान नहीं दिया गया। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत कालिंदी कुंज एफ ब्लॉक में पीएनजी पाइपलाइन में गैस लीकेज के चलते आग लगी थी। थाना खुर्जा नगर पुलिस ने तत्काल दमकल विभाग की सहायता से आग बुझा दी। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
पीएनजी गैस पाइपलाइन में लगी आग, कॉलोनी में मची अफरा-तफरी
RELATED ARTICLES



