Saturday, June 27, 2026
HomeFeaturedANGAUTA NEWS || अगौता खबरकार व बाइक की जोरदार भिड़ंत, मौत

कार व बाइक की जोरदार भिड़ंत, मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र में गढ़िया मानपुर चौराहे पर कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 21 वर्षीय कलुआ की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार की रात का है। जब अगौता थाना क्षेत्र में गढ़िया मानपुर चौराहे पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 21 वर्षीय कलुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments