Saturday, June 27, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबंदरों की उछलकूद बनी आफत, छज्जा गिरने से 12 वर्षीय बच्ची गंभीर...

बंदरों की उछलकूद बनी आफत, छज्जा गिरने से 12 वर्षीय बच्ची गंभीर घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के पक्काबाग इलाके में शनिवार को बंदरों की उछलकूद के कारण एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से 12 वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजन बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामला शनिवार का है। मकान की छत और छज्जे पर काफी देर से बंदरों का झुंड उछलकूद कर रहा था। इसी दौरान अचानक छज्जा टूटकर नीचे आ गिरा जिसकी चपेट में बच्ची आ गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और घायल बच्ची को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। घायल बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सूर्या अस्पताल ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments