बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र निवासी एक महिला अपने खेत में मंगलवार को गेहूं काट रही थी। तभी उन पर किसी जानवर ने हमला कर दिया जिसे उनकी चीख निकल गई और वह बेहोश हो गई। शोर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जाकर देखा तो महिला बेहोश पड़ी थी जिसके बाद उन्होंने परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। आपको बता दें कि पीड़ित महिला राजकुमारी देवी ने होश आने पर परिजनों को बताया कि वह अपने खेत में गेहूं काट रही थी। उनका दावा है कि तेंदुए की उन्होंने आहट सुनाई जिसके बाद तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया जिससे उनकी चीख निकल गई। इसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं है। परिजनों ने बताया कि शोर की आवाज सुनकर वह खेत की ओर भागे वहां महिला बेहोश पड़ी थी इसके बाद उन्होंने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो उन्हें मौके से तेंदुए के पदचिन्ह नहीं मिले हैं। डिप्टी रेंजर प्रमोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल से तेंदुए के होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले है। महिला पर किसी अन्य जंगली जानवर द्वारा हमला किया गया है।
खेत में गेहूं काट रही महिला पर जंगली जानवर ने किया हमला, घायल
RELATED ARTICLES