बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि पीड़िता ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए पुलिस को बताया कि युवती की बहन के देवर से उसकी जान पहचान हुई थी। युवक ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाएं जब युवती ने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। जब युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने पहले गर्भपात करने की शर्त रखी और बाद में युवती का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। एएसपी नगर प्रेमसुख दंडिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।
शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी को भेजा जेल
RELATED ARTICLES


