बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े’ के तहत भाजपा नेत्री और रंजना सिंह ने ग्राम लखावटी मिर्जापुर स्थित साईं मंदिर तथा खुर्जा नगर स्थित सूरजमल जटिया अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं अस्पताल परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही मंदिर परिसर एवं खुर्जा नगर पालिका परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर रंजना सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी और सामाजिक संस्कार है। स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देना चाहिए।
मंदिर परिसर एवं अस्पताल परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश
RELATED ARTICLES


