बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों व एक बाल अपचारी को चेकिंग के दौरान सराय जगन्नाथ को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान देशराज पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम नगासी थाना उसैत जनपद बदायूँ (हाल पता गली नं0-07 गाँव कनावनी थाना इन्द्रापुरम जनपद गाजियाबाद), टीटू उर्फ राजू पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम नगासी थाना उसैत जनपद बदायूँ (हाल पता गली नं0-07 गाँव कनावनी थाना इन्द्रापुरम जनपद गाजियाबाद), दीपक पुत्र सूरज उर्फ सुरेश निवासी ग्राम कनावनी थाना इन्द्रापुरम जनपद गाजियाबाद, अवधेश पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम नगासी थाना उसैत जनपद बदायूँ (हाल पता गली नं0-07 गाँव कनावनी थाना इन्द्रापुरम जनपद गाजियाबाद) तथा 01 बालअपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
चार वाहन चोर समेत एक बाल अपचारी गिरफ्तार
0
3
RELATED ARTICLES


