बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर अड्डा उपकेंद्र से जुड़े गांव इमलिया में मंगलवार को ऊर्जा निगम की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 14 घरों में करीब 30 किलोवाट तक की बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने सभी पर एंटी पावर थेफ्ट थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
आपको बता दें कि विद्युत नगरीय वितरण खंड के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार पांडेय के नेतृत्व में बिजली चोरी रोकने को जांच की। अभियान के दौरान अधिकांश बिजली चोरी करने वाले लोग लाइन से अपने तारों को हटाकर मौके से फरार हो गए। यहां सीधे केबल डालकर मीटर से पहले कट समेत विभिन्न तरीकों से बिजली चोरी की जा रही थी। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता संजीव कुमार का कहना है कि इमलिया में 14 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। 30 किलोवाट बिजली चोरी मिलने पर एंटी पावर थेफ्ट थाने में सभी पर प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।
14 घरों में पकड़ी करीब 30 किलोवाट तक की बिजली चोरी
RELATED ARTICLES



