Friday, July 10, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRPUR NEWS || जहांगीरपुर खबरदोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक डूबा, तलाश जारी

दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक डूबा, तलाश जारी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर क्षेत्र की कपना नहर में बुधवार को एक युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान युवक डूबने लगा उसके दोस्तों ने उसे काफी बढ़ाने की कोशिश की लेकिन वह पानी की तेज धारा में बह गया। सूचना पाकर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका है गोताखोरों की टीम लगातार युवक की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय पंकज दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और हाल ही में अपने गांव रेखड़ा आया था। बुधवार को वह अपने दोस्तों के साथ कपना नहर में नहाने के लिए गया था जहां पंकज गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन पंकज पानी की तेज धारा में बह गया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सीओ शोभित कुमार का कहना है कि गोताखोरों की टीम व अनूपशहर से पीएसी की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। युवक की तलाश की जा रही है। युवक को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments