बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित को बुलंदशहर जिले के गांव इस्माइलपुर में उनके मायके में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। हाउस अरेस्ट की यह कार्यवाही मेरठ में एक दिवंगत पीड़िता के परिजनों से मिलने से रोकने को लेकर की गई। कांग्रेस नेत्री पीड़ित परिवार से मिलने और मामले में न्याय की मांग उठने के लिए मेरठ जा रही थी।
आपको बता दें कि मेरठ पुलिस शुक्रवार सुबह बुलंदशहर के गांव इस्माइलपुर स्थित कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित के मायके पहुंची और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस का उद्देश्य उन्हें मेरठ में मृतका ललिता गौतम के परिवार से मुलाकात करने से रोकना था। वहीं कांग्रेस नेत्री का आरोप है कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। वह पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देने और न्याय की मांग उठने के लिए मेरठ जाने वाली थी।
बुलंदशहर: कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित को मेरठ जिले के पुलिस ने उनके मायके में किया हाउस अरेस्ट
RELATED ARTICLES


