Thursday, April 23, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत,...

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में खुर्जा–पहासू रोड पर गांव दीघी के पास एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments