Sunday, July 5, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरयुवक हुआ एचआईवी पॉजिटिव, एक साल पहले बनवाया था टैटू

युवक हुआ एचआईवी पॉजिटिव, एक साल पहले बनवाया था टैटू


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवक ने अपने दोनों हाथों पर टैटू बनवाया। टैटू बनवाने के बाद वह धीरे-धीरे बीमार होने लगा। युवक कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में जांच करने पहुंचा जहां डॉक्टरों ने एचआईवी की जांच की तो जांच पॉजिटिव पाई गई। अब युवक का एआरटी सेंटर से इलाज शुरू कर दिया गया है। युवक एक टैक्सी चालक है। जानकारी के अनुसार, पिछले दो सालों में जिले में टैटू बनवाने के कारण 11 लोग एचआईवी पॉजिटिव हुए हैं।
आपको बता दें कि डिबाई के एक गांव के रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने बताया कि उसने पिछले साल अपने दोनों हाथों पर टैटू बनवाए। पिछले छह महीने से युवक काफी बीमार चल रहा था। युवक चिकित्सकों को दिखाता और दवाई लेता, लेकिन वह ठीक नहीं हो सका। कई चिकित्सकों को दिखाने के बाद वह दो दिन पहले डिबाई सीएचसी पर पहुंचा वहां चिकित्सकों ने परीक्षण किया और लक्षण देखकर एचआईवी होने की संभावना जताई। इसके बाद युवक को कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां जब युवक के ब्लड सैंपल की जांच की गई तो रिपोर्ट एचआईवी पॉजीटिव आई। युवक का एआरटी सेंटर से इलाज शुरू हो गया है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमेश सिंह का कहना है कि अक्सर लोग सड़क किनारे फेरी लगाकर बैठे लोगों से टैटू बनवा लेते हैं। सड़क किनारे बैठे टैटू बनाने वाले लोग एक ही सुई से कई लोगों के टैटू बना देते हैं। खून के अंश सुई पर रह जाते हैं। जब वह किसी और के टैटू बनाते हैं तो वह उसके खून में प्रवेश हो जाते हैं। उनका कहना है कि टैटू बनवाए तो अच्छी जगह अच्छे आर्टिस्ट से बनवाएं। टैटू बनवाते समय नई सुई लगवाने का ध्यान रखें तथा जब बना हुआ टैटू हटवाना हो तो लेजर थेरेपी से हटवा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments