Sunday, September 13, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरघर से खींचकर युवक की बेरहमी से पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई...

घर से खींचकर युवक की बेरहमी से पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरीनान में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कई लोग युवक को उसके घर से खींचकर सड़क पर ले आए और उसके साथ जमकर मारपीट की। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। पीड़ित की शिकायत के आधार पर खुर्जा नगर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments