बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र में गंगा स्नान के लिए घर से निकली 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के पिता ने दो युवकों पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी 20 वर्षीय बेटी मंगलवार सुबह करीब 9 बजे गंगा स्नान के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तलाश के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि सचिन और रजनेश नाम के दो युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद पीड़ित ने नरौरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
गंगा स्नान के लिए गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
RELATED ARTICLES


