बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर क्षेत्र के ऊंचागांव की अमरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में बिना अनुमति हरा आम का पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए ठेकेदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मामले में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी ठेकेदार रवि ने गांव बैरल निवासी कुंवर पाल सिंह के खेत में खड़े आम के हरे पेड़ को वन विभाग की अनुमति लिए बिना कटवा दिया। घटना की शिकायत ग्रामीणों ने वन विभाग से की जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में पेड़ बिना अनुमति काटा जाना सही पाया गया। वन विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ठेकेदार से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।
वन दरोगा प्रमोद कुमार भारती ने बताया कि प्रतिबंधित प्रजाति के हरे पेड़ बिना अनुमति काटना नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में जुर्माने के साथ संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी हरे पेड़ की कटाई से पहले वन विभाग से आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें।
बुलंदशहर: बिना अनुमति हरा आम का पेड़ काटने पर वन विभाग की कार्रवाई, ठेकेदार पर पांच हजार रूपए का जुर्माना
RELATED ARTICLES


