Thursday, May 7, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर 2027 विधानसभा चुनावों के लिए गांव-गांव पहुंचेंगे कांग्रेसी, जनहित के मुद्दों...

बुलंदशहर 2027 विधानसभा चुनावों के लिए गांव-गांव पहुंचेंगे कांग्रेसी, जनहित के मुद्दों पर करेंगे संघर्ष


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में पांच राज्यों के परिणाम आने के बाद अब कांग्रेस ने यूपी में भाजपा के खिलाफ हल्ला बोल का संकल्प लिया है। जिला कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यालय पर हुई मासिक बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर सड़क पर उतरने और भाजपा के खिलाफ हल्ला बोल करने का संकल्प लिया। कांग्रेसजनों ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, कानून व्यवस्था और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने का निर्णय लिया। साथ ही तय किया गया कि आगामी दिनों में गांव-गांव जाकर जनसंवाद कार्यक्रम चलाए जाएंगे और जनता की आवाज को बुलंद किया जाएगा। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह जनविरोधी साबित हो चुकी है। महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त है, जबकि सरकार सिर्फ दिखावटी राजनीति में लगी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता अब गांव-गांव जाकर जनता के बीच पहुंचेंगे और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन से निष्क्रिय लोगों की जल्द छुट्टी होगी और नए लोगों को मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी पंद्रह दिन में सभी ब्लॉक, नगर और मंडल कमेटियों की समीक्षा होगी और बूथ स्तर पर पार्टी को सक्रिय करेंगे ।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments