बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र की पॉश कॉलोनी यमुनापुरम में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए ADO पंचायत राजकुमार शर्मा की ब्रेजा कार चोरी कर ली। कार घर के बाहर खड़ी थी। देर रात कार सवार बदमाशों ने काफी मशक्कत के बाद कार को चोरी कर लिया। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
बताया जा रहा है कि बदमाश कार को चोरी करने के लिए काफी देर तक प्रयास करते रहे। मौका मिलते ही वे कार लेकर फरार हो गए। सुबह कार गायब मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।
ADO पंचायत राजकुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चोरों की पहचान और तलाश में जुटी है।
यमुनापुरम में ADO पंचायत की ब्रेजा कार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
RELATED ARTICLES


