बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बीएसए ने लखावटी ब्लॉक की बीईओ को हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। शिकायत मिलने और जांच में मामला सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन में मेरठ मंडल के अध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने बीएसए को पत्र लिखते हुए बताया कि शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी सोमवीर सिंह सिरोही को बीईओ द्वारा झूठे मुकदमें में फंसाने व अभिभावकों और शिक्षकों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही मामले में कार्यवाही न करने पर उन्होंने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। वहीं उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा ने भी बीएसए को पत्र लिखकर बीईओ पर शिक्षकों को प्रताड़ित करने के अलावा कई आरोप लगाए थे। इसके बाद डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई। जांच में दोषी पाए जाने पर बीएसए ने लखावटी की बीईओ राजलक्ष्मी पांडेय को तत्काल प्रभाव से हटकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरशिकायत के बाद बीईओ को हटाया, जिला मुख्यालय से किया संबद्ध
शिकायत के बाद बीईओ को हटाया, जिला मुख्यालय से किया संबद्ध
0
132
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


