बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 से भाजपा सभासद चिराग अग्रवाल को सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सभासद की शिकायत पर नगर पुलिस ने कमल पंडित समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सभासद चिराग अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि पहले भी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी के जरिए उनके खिलाफ आपत्तिजनक और मनगढ़ंत बातें प्रसारित की गई थीं। ‘विक्रान्त ठाकुर विलेन नाम’ की आईडी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसमें सभासद के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। सभासद ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए अपनी जान को खतरा बताया है।
सीओ सिटी प्रखर पांडेय के मुताबिक मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है व पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। अधिकारियों ने जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Hapur के पहले Iconic #Mall में निवेश का सुनहरा मौका: 9760254555



