Wednesday, September 23, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरछतारी: हाईवे स्थित नगलिया मार्ग पर मगरमच्छ देखने से मचा हड़कंप, वन...

छतारी: हाईवे स्थित नगलिया मार्ग पर मगरमच्छ देखने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के खुर्जा-छतारी हाईवे स्थित नगलिया मार्ग पर सोमवार देर रात 10 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने मामले से वन विभाग को अवगत कराया। सूचना पाकर वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में ले लिया और संरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने रात की सांस ली।
वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी आदित्य सिंह का कहना है कि खुर्जा-छतारी हाईवे स्थित नगलिया मार्ग पर मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिली थी जिसके बाद वन विभाग की एक टीम को मौके पर भेजा गया जिन्होंने मगरमच्छ को पकड़ा और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

BOSS EXPORT से खरीदें 0-16 साल तक के बच्चों के सभी प्रकार के कपड़े: 8178276346

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments