Saturday, October 3, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरविद्युत तार चोरी करने वाले पांच चोर गिरफ्तार, भेजा जेल

विद्युत तार चोरी करने वाले पांच चोर गिरफ्तार, भेजा जेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र की पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले पांच शातिर चोरों को शनिवार को चेकिंग के दौरान गांव रोनी सलोनी के पास से पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से छह बंडल एल्युमिनियम तार करीब 445 किलोग्राम, एक तार कटर, एक अवैध तमँचा मय दो कारतूस, चार अवैध चाकू व एक कार बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवा पुत्र रामनिवास निवासी गांव मुवस्सु थाना बनियाठेर जनपद संभल, सुभाष पुत्र ओमपाल निवासी गांव धरमपुर थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़, गुड्डू उर्फ रंगीला पुत्र तोताराम निवासी गांव रहीमकोट थाना डिबाई जनपद बुलंदशहर, विवेक पुत्र कन्हैया निवासी गांव गगऊपुर थाना मधुबन जनपद मऊ, राजाराम पुत्र विजय सिंह निवासी गांव रहीमपुर थाना डिबाई जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपियों ने 14 सितंबर 2026 को थाना ककोड़ क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत प्रांगण से गांव निठारी के मध्य के विद्युत खम्भो के तार चोरी करने की घटना कारित की गई थी जिसके संबंध में थाना ककोड़ पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments