बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राज कुमार भाटी के खिलाफ ब्राह्मण समाज का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। कथित आपत्तिजनक बयान से नाराज ब्राह्मण समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और राजनीतिक दलों को समाज का अपमान बंद करने की चेतावनी दी।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी भी समाज की आस्था और सम्मान के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने राज कुमार भाटी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने संबंधित थाने में तहरीर देकर राज कुमार भाटी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं, जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
ब्राह्मण समाज का फूटा गुस्सा, सपा प्रवक्ता राज कुमार भाटी के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
RELATED ARTICLES



