Monday, June 29, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर-शिकारपुर रोड चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, 2:00 बजे से 5:30 बजे तक...

अनूपशहर-शिकारपुर रोड चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, 2:00 बजे से 5:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अनूपशहर-शिकारपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। सड़क निर्माण में बाधा बन रही 33 केवी तालबिबियाना विद्युत लाइन को शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके चलते क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को अगले तीन दिनों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
विद्युत विभाग के अनुसार, 1 जुलाई बुधवार तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान तालबिबियाना विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सभी ग्रामीण क्षेत्रों में करीब साढ़े तीन घंटे का पावर कट रहेगा। एसडीओ विद्युत अनूपशहर शैलेंद्र सारस्वत ने बताया कि 33 केवी लाइन की शिफ्टिंग सड़क चौड़ीकरण परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस कार्य के चलते करीब 12 से अधिक गांवों के लगभग 4500 बिजली उपभोक्ता सीधे प्रभावित होंगे। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के अनुसार अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली आपूर्ति बहाल होने तक सहयोग बनाए रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments