बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बस यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। सिखैड़ा से अनूपशहर के बस सेवा शुरू हो गई है। गांव सिखैडा से रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भवतोष गुर्जर, डिपों प्रभारी ऋषि पाल सिंह व रवि प्रताप सिंह और अग्निवेश आदि ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। बस प्रतिदिन सुबह सात बजे सिखैड़ा से बुलंदशहर होते हुए अनूपशहर पहुंचेगी।
आपको बता दें कि ग्रामीणों ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अफसर से बस सेवा की मांग की थी जिसके बाद अफसर ने रूट का सर्वे कर मुख्यालय रिपोर्ट भेजी। अनुमति मिलने के बाद रविवार से सिखैड़ा गांव से बुलंदशहर होते हुए अनूपशहर के लिए बस सेवा शुरू की गई है।
डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के गांव सिखैड़ा से छोटी काशी अनुपशहर के लिए रविवार से निगम की एक बस का संचालन शुरू कर दिया। यह सुबह बुलंदशहर से गांव सिखेड़ा के लिए रवाना होगी। सिखेड़ा पहुंचने के बाद प्रतिदिन सुबह सात बजे अनुपशहर के लिए रवाना होगी।
बुलंदशहर: गांव सिखैड़ा से अनूपशहर के लिए बस का संचालन शुरू
RELATED ARTICLES


