बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर गांव देवली के पास हुए सड़क हादसे में एक फेरी व्यापारी गंभीर रूप स घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, गांव भटौना निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद हारूण रिक्शा लेकर काम के लिए निकले थे। देवली गांव के पास पहुंचते ही उनके रिक्शा की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में हारूण के पैर, घुटने और हाथ समेत कई जगह चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए गुलावठी सीएचसी ले जाया गया, जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।
ट्रेक्टर-ट्रॉली की ई-रिक्शा से हुई टक्कर, एक घायल
RELATED ARTICLES


