बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में हज यात्रा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट व हज सुविधा एप पर 20 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। ऊपर कोट स्थित जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केंद्र में बने ई-सुविधा केंद्र पर फॉर्म भरे जाएंगे। इसके लिए पासपोर्ट मशीन पठित होना अनिवार्य है, हस्तलिखित मान्य नहीं होगा। इसकी वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होनी चाहिए। यात्रा 40 और 20 दिनों की दो श्रेणियों में होगी। 20 दिन वाले विकल्प के लिए सात उड़ान स्थल दिल्ली, मुंबई अहमदाबाद, बंगलुरु, चेन्नई, कोच्चिन और हैदराबाद तय है।
हज यात्रा के लिए 20 जुलाई तक होंगे आवेदन
0
20
RELATED ARTICLES


