बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव वैर में एक दिव्यांग मजदूर के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ दबंग दिव्यांग मजदूर पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, घायल दिव्यांग मजदूर किसान खेत में मजदूरी करने के बाद अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में दबंगों ने उसे रोक लिया और बिना किसी रहम के उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर लगातार दिव्यांग पर लात-घूंसों और डंडों से वार कर रहे हैं, जबकि वह खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आता है। मारपीट में दिव्यांग मजदूर घायल हो गया और सोशल मीडिया पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिव्यांग मजदूर को रास्ते में रोककर दबंगों ने लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पीटा, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES


