Monday, September 14, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरऔरंगाबाद: एसएसपी ने थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव को किया लाइन हाजिर

औरंगाबाद: एसएसपी ने थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव को किया लाइन हाजिर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। भाजपा नेता पर की गई गुंडा एक्ट की कार्यवाही के बाद कस्बे में विरोध प्रदर्शन और जनआक्रोश देखने को मिला स्थानीय लोगों और प्रतिनिधियों में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही को एकतरफा बताते हुए उच्चधिकारियों से शिकायत की थी जिसके बाद थाना प्रभारी पर लाइन हाजिर की कार्यवाही की गई है और मामले में पहले ही दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।
आपको बता दें कि औरंगाबाद कस्बे के पूर्व चेयरमैन भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य राजकुमार लोधी उर्फ राजू व उसके भाई सतीश लोधी पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गई थी। जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता पर गुंडा एक्ट लगने की खबर फैलते ही जनता, व्यापारी वर्ग और पार्टी समर्थकों में गुस्सा बढ़ गया। जनता और जनप्रीतिनिधियों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं मामले में पहले ही दो पुलिसकर्मी सस्पेंड हो चुके है। कोतवाली नगर में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर तैनात सुखवीर सिंह को औरंगाबाद का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments