Monday, September 14, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकपड़े धोने के दौरान प्लग निकालते समय महिला को लगा करंट, हुई...

कपड़े धोने के दौरान प्लग निकालते समय महिला को लगा करंट, हुई बेहोश


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में कपड़े धोते समय एक महिला करंट की चपेट में आ गई जिसके बाद वह बेहोश हो गई परिजनों ने प्राथमिक उपचार के लिए महिला को चिकित्सा के पास ले गए जहां चिकित्सकों ने महिला का उपचार कर घर भेज दिया।
आपको बता दें कि नगर के फर्रासान निवासी शहीद ने बताया कि रविवार की शाम उनकी पत्नी रुकसाना कपड़े धो रही थी। प्लग निकालते समय वह करंट की चपेट में आ गई जिससे वह बेहोश हो गई। परिजन महिला को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने महिला का उपचार कर छुट्टी दें दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments