Tuesday, September 22, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरऔरंगाबाद: गाली-गलौच के बाद दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, वीडियो वायरल

औरंगाबाद: गाली-गलौच के बाद दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र में गाली-गलौच को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट के साथ पथराव शुरू हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आपको बता दें कि विवाद के दौरान एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments