Tuesday, September 22, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: NH-34 पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी की मौत व पति की...

सिकंदराबाद: NH-34 पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी की मौत व पति की हालत नाजुक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में एनएच-34 पर गुलावठी फ्लाईओवर के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पत्नी और पांच माह की मासूम बच्ची के साथ बाइक से जा रहे युवक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की पत्नी सादिका और उसकी पांच माह की मासूम बेटी जैनब की मौत हो गई, जबकि पति राशिद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
आपको बता दें कि राशिद अपनी पत्नी और मासूम बच्ची के साथ बाइक से अपने भाई के घर दौला जा रहा था। इसी दौरान गुलावठी फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार सवार को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सादिका और उसकी पांच माह की बेटी जैनब को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राशिद का उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जरूर कराएं डेंटल चेकअप, जानिए फायदे, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments