Friday, October 9, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरऔरंगाबाद: युवती का पीछा कर छेड़छाड़, विरोध करने पर घर में घुसकर...

औरंगाबाद: युवती का पीछा कर छेड़छाड़, विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र से छेड़छाड़ और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां नौकरी पर आने-जाने वाली एक युवती के साथ उसके ही गांव के एक युवक पर लगातार पीछा करने, अश्लील हरकतें करने और घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है।
आपको बता दें कि पीड़ित युवती ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह बुलंदशहर स्थित एक निजी संस्थान में नौकरी करती है और रोजाना अपने गांव से बुलंदशहर आती-जाती है। आरोप है कि उसी के गांव का रहने वाला ‘अर्जुन’ नाम का युवक काफी समय से उसका पीछा कर रहा था। रास्ते में रोककर उसे परेशान करना और अश्लील बातें करना आरोपी की आदत बन चुकी थी। आरोप है कि मनचले अर्जुन की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि वह युवती के घर में जबरन घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। जब पीड़िता और उसके परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने युवती और उसके भाई के साथ जमकर मारपीट की। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी प्रेमसुख डेलू ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments