बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकला कक्षा 11 का एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि मामला गांव कुदेना जयरामपुर का है। पूर्व प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा जतिन कुमार, जो कि ‘शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज’ में 11वीं कक्षा का छात्र है। बुधवार की सुबह रोज़ की तरह अपनी साइकिल लेकर स्कूल जाने के लिए निकला था। लेकिन जब काफी समय बीत जाने के बाद भी जतिन घर वापस नहीं लौटा, तो चिंतित परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जानकारी ली। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि जतिन उस दिन स्कूल पहुँचा ही नहीं था। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहाँ काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सीओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और छात्र की तलाश जारी है।
FULL MOUTH Dental Implants व नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



