बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे स्थित लॉ कॉलेज के पास ड्यूटी से घर लौट रहे युवक की बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सरायघासी निवासी राहुल घायल हो गया। बताया जा रहा है कि राहुल कंपनी में ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान लॉ कॉलेज के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर पहुंची। घायल राहुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
सिकंदराबाद: डिवाइडर से टकराई बाइक युवक घायल
RELATED ARTICLES


