बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र में शुक्रवार शाम दलपतपुर-मुक्तेश्वर गांव के पास राजवाह में एक युवक का शव पानी में तैरता दिखाई दिया। शव देखते ही मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही औरंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजवाह से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस के मुताबिक, युवक राजवाह में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
औरंगाबाद एसओ मनोज कुमार यादव ने बताया कि दलपतपुर-मुक्तेश्वर गांव के पास राजवाह में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
जानें दातों की #Scaling कर प्रक्रिया, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



