Monday, June 8, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरकुराना टोल से पहले तांगे में पीछे से घुसा ऑटो, बुलंदशहर जिला...

कुराना टोल से पहले तांगे में पीछे से घुसा ऑटो, बुलंदशहर जिला निवासी महिला समेत तीन घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद हापुड़ में कुराना टोल से पहले हापुड़-गुलावठी मार्ग पर सोमवार को ऑटो ने पीछे से तांगा गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद तांगे पर लदा किराना का सामान सड़क पर बिखर गया, जबकि ऑटो में सवार तीन लोगों को चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गुलावठी भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, मलिक मनवीर पुत्र मामचंद निवासी हृदयपुर, थाना हाफिजपुर जिला हापुड़ तांगा गाड़ी में किराने का सामान लेकर गुलावठी की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनका तांगा कुराना टोल से पहले पहुंचा तभी पीछे से आ रहे एक ऑटो ने तांगे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तांगे पर रखा सामान सड़क पर फैल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ऑटो में सवार राखी पत्नी नरेंद्र निवासी लक्ष्मीघड़ी थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर, रजनी पत्नी वीरेंद्र तथा ऑटो चालक नन्हे पुत्र साबिर निवासी पड़ाव थाना हाफिजपुर के सिर में हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तत्काल NHAI एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए सीएचसी गुलावठी भेजा गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments