बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद के चौधरी वाडा स्थित एक रेडीमेड शोरूम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना के दौरान शोरूम में रखा सामान प्रभावित हुआ, हालांकि समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस के अनुसार, थाना सिकंद्राबाद क्षेत्र में रेडीमेड शोरूम में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। आग को समय रहते बुझा दिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं।
बुलंदशहर: रेडीमेड शोरूम में भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
RELATED ARTICLES



