बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन की टीम ने थाना नरौरा क्षेत्र की बेलोन पुलिस चौकी के इंचार्ज सुखपाल सिंह को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। दोषी पाए जाने पर आरोपी दारोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि दरोगा सुखपाल सिंह ने हिस्ट्रीशीटर ललित उपाध्याय से जांच में मदद के नाम पर रिश्वत मांगी थी। जब एंटी करप्शन की टीम को मामले की सूचना मिली तो उन्होंने जाल बिछाया और जैसे ही दरोगा ने हिस्ट्रीशीटर से 20 हजार रुपए की रकम दी तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी दरोगा सुखपाल को अपने साथ ले गई। दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एंटी करप्शन की इस कार्यवाही से खलबली मचा हुई है। दोषी पाए जाने पर आरोपी दारोगा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम मामले की जांच कर रही है।