बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): देशभर में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20 सदी सन 1980 में महिलाओं के अधिकारों की वकालत करने के लिए हुई थी। पहली बार अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में महिलाओं ने अपने लिए वोट देने का अधिकार एवं उचित वेतन के लिए मार्च निकाला था। इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियां और योगदान को याद कर लोगों तक पहुंचाना तथा लैंगिक समानता और महिलाओं के सामने आने वाले चुनौतियों के बारे में समाज के बीच जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर बुलंदशहर की क्षेत्राधिकार पूर्णिमा सिंह जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना पहुंची। जहां उन्होंने छात्राओं को जागरूक किया।