बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के मोहल्ला जाटवान स्थित चामड़ मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर से चोर हजारों रुपये मूल्य का सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है।
मंदिर के पुजारी के अनुसार, चोर मंदिर से दो पीतल के शेर, दो पीतल के घंटे समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह मंदिर खुलने पर चोरी की जानकारी हुई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है तथा सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बीबीनगर: चामड़ मंदिर में चोरी, पीतल के शेर-घंटे समेत हजारों का सामान ले उड़े चोर
RELATED ARTICLES


