बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के एनएच-34 पर शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले से परिजनों को अवगत कराया। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आपको बता दें कि पुलिस ने बताया कि हरियाणा के हिसार के सूर्यनगर के रहने वाले 45 वर्षीय सर्वेश शुक्रवार की सुबह मैनपुरी से हरियाणा जा रहे थे जैसे ही वह एनएच-34 पर गांव बौरोली के पास पहुँचे तो अज्ञात वाहन से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले से मृतक सर्वेश के परिजनों का अवगत करा दिया। इसी के साथ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अज्ञात वाहन से हुई बाइक की भिड़ंत, मौत
0
102
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


