Friday, October 9, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसनोटा नहर में बहता मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी...

सनोटा नहर में बहता मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में सनोटा नहर में गुरुवार को करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बहता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। युवक की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को स्थानीय लोगों ने मनोटा नहर में एक युवक का शव बहता हुआ देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
कोतवाली प्रभारी के अनुसार, शव नहर में पीछे की ओर से बहकर आता हुआ प्रतीत हो रहा था। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की शिनाख्त कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments